
स्पिन के खिलाफ भारत की बड़ी कमजोरी
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया 124 रन का लक्ष्य भी नहीं चेज कर पाई और 93 पर ढेर हो गई। बार-बार वही तस्वीर दिख रही है कि भारतीय बल्लेबाज़ स्पिन गेंदबाज़ी के सामने टिक नहीं पा रहे हैं। इसके पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इसी तरह संघर्ष करती दिखी।
कोच गंभीर की रणनीति पर निशाना
हेड कोच गौतम गंभीर पर प्लेइंग इलेवन चयन को लेकर सवाल उठे हैं। टीम ने चार स्पिनरों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया, जबकि साई सुदर्शन को बाहर बैठाया गया, जिन्होंने पिछली बार अच्छा प्रदर्शन किया था। गंभीर का कहना था कि भारतीय बल्लेबाज़ों को स्पिन के खिलाफ मजबूत होना चाहिए, लेकिन टीम का प्रदर्शन विपरीत रहा।
घरेलू मैदान पर लगातार गिरती प्रतिष्ठा
एक समय घर में लगभग अजेय मानी जाने वाली भारतीय टीम अब पिछले छह घरेलू टेस्ट में से चार हार चुकी है। यह गिरावट बल्लेबाज़ी में अस्थिरता और स्पिन के सामने बार-बार उभरती कमजोरियों की ओर इशारा करती है।