
82 रन बनाकर विराट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
अभिषेक शर्मा टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने अब तक 164 पारियों में 4918 रन बना लिए हैं। अगर वे आज के पहले टी20 मैच में 82 रन बना लेते हैं तो 5000 रन का आंकड़ा पूरा हो जाएगा।
इस उपलब्धि के साथ वे विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। विराट ने 5000 टी20 रन 167 पारियों में पूरे किए थे। अभिषेक अगर 82 रन बनाते हैं तो यह मुकाम सिर्फ 165 पारियों में हासिल करेंगे और विराट से आगे निकल जाएंगे।
नागपुर में पहला टी20 और महत्वपूर्ण सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज नागपुर में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम इस सीरीज को हर हाल में जीतना चाहेगी। टी20 विश्व कप से पहले यह सीरीज टीम के लिए बहुत अहम है। सभी की नजरें एक बार फिर अभिषेक शर्मा पर रहेंगी जिन्हें इस समय दुनिया का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज और भारत का बड़ा मैच विनर माना जा रहा है।
उनकी आक्रामक बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ देखने लायक होगी। अभिषेक इस सीरीज में इतिहास रचने की कगार पर खड़े हैं।
भारत के लिए सबसे तेज 5000 टी20 रन
भारत के लिए सबसे तेज 5000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है जिन्होंने यह मुकाम 143 पारियों में हासिल किया। दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने 154 पारियों में 5000 रन पूरे किए।
अभिषेक शर्मा अगर आज 82 रन बनाते हैं तो 165 पारियों में 5000 रन पूरे करके भारत के लिए तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। विश्व स्तर पर सबसे तेज 5000 टी20 रन क्रिस गेल ने 132 पारियों में बनाए। शॉन मार्श ने यह आंकड़ा 144 पारियों में छुआ था।
अभिषेक की विस्फोटक फॉर्म और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आज का मैच उनके लिए ऐतिहासिक बन सकता है।